फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में सड़क हादसा, मासूम समेत 3 की मौत

Mon, 22 Jan 2018 07:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फिरोजाबाद जिले में जसराना क्षेत्र में पत्नी एवं बच्चों को बाइक पर बैठाकर एटा की ओर जा रहे बाइक सवार बिजली के खंबे से टकरा गया। इसके कारण महिला व बच्चे की मौत हो गई। 
विज्ञापन


जबकि दो अन्य घायल हो गए। वहीं सिरसागंज क्षेत्र में भट्टा के मुनीम की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

मैनपुरी जिले के थाना थाना एलाउ क्षेत्र के गांव धीरपुरा का निवासी रामकिशोर शंखवार पुत्र जगदीश शंखवार पत्नी, तीन बच्चों के साथ बाइक से जसराना से एटा की ओर जा रहा था। 
विज्ञापन
Trending Videos

पटीकरा पुल से करीब दो सौ मीटर ही पहले उसकी बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई।  घायलों को गड्ढे से बाहर निकाला तो पत्नी सीता एवं बेटी ने दम तोड़ दिया। 

जबकि रामकिशोर व उसके दो बच्चों को उपचार को अस्पताल भेजा है। हादसे की सूचना पर पहुंची पटीकरा क्षेत्र की पुलिस पहुंची। घायलों को उपचार को सीएचसी पर भेजा व इसके बाद जिला अस्पताल भेज दिया। 

थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव टोडसी निवासी अजय (22) पुत्र रसाल सिंह अपने पिता का इकलौता बेटा था और गांव से कुछ दूर स्थित लाला ईट भटटे पर मुनीन था। 
विज्ञापन

मौके पर ही तोड़ दिया दम

रविवार की सुबह जब भटटे पर तुरी की गाडी आई तो उसका बजन ही कराने धर्मकांटे पर गया था। बजन कराने के बाद ही वापस लौटने के दौरान गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया।

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अजय की मौत की खबर से गावं में कोहराम मच गया। गुस्साऐ ग्रामीणों ने मौके से शव उठाने से पुलिस को रोक दिया। 

हाइवे जाम ही करने को ग्रामीण पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें  समझा बुझाकर जाम को खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें