फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से कहा आधा घंटे में लौटूंगा, फिर गोदाम में मिली व्यापारी की लाश

Mon, 22 Jan 2018 07:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
आगरा के ताजगंज स्थित कसेरट बाजार में रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी ने आत्महत्या कर ली। वह दो दिन से लापता थे। घर के गोदाम में ही फांसी के फंदे पर लटका उनका शव मिला। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी हो सकती है। 
विज्ञापन


कसेरट बाजार निवासी राजीव गोयल (50) पुत्र लक्ष्मी चंद्र की घर में ही भूतल पर पल्लवी फैशन शोरूम के नाम से दुकान है। परिवारीजनों ने बताया कि राजीव शुक्रवार सुबह 10 बजे पत्नी से आधा घंटे में वापस आने की कहकर घर से निकले थे। 

इसके बाद शाम तक नहीं आए। फोन भी स्विच ऑफ हो गया। इस पर उनको तलाश किया गया, लेकिन कहीं भी उनका पता नहीं चल सका। स्कूटर घर के बाहर ही खड़ा मिल गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम सात बजे बेटे पुलकित ने थाना ताजगंज में राजीव के लापता होने की जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। पुलकित ने बताया कि रात 11:30 बजे दुकान के पिछले हिस्से में बने गोदाम का बल्ब जलता हुआ देखा। 

गोदाम का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर शक हो गया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गेट की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो पंखे के कुंडे से बने फांसी के फंदे पर राजीव लटके हुए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसओ थाना ताजगंज ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि व्यापारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उन पर कर्ज भी हो गया था। इससे परेशान होकर ही आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। 

जांच की जा रही है। सुसाइड नोट नहीं मिला है। उधर, राजीव का एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों सीए की तैयारी कर रहे हैं। राजीव की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें