फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन की बारिश ने लौटा दी सर्दी

Sat, 11 Mar 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
32 मिमी बारिश हुई दो दिनों में रिकार्ड, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुवार-शुक्रवार की रात गरज चमक के साथ बारिश ने किसानों को रोने को मजबूर कर दिया। 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं से उनकी फसल नीचे गिर गई। तेज बारिश और तेज हवाओं से सरसों और गेहूं को जबरदस्त नुकसान पहुंचा, वहीं तीसरे दिन शुक्रवार को भी दिन में बारिश से मौसम एक बार फिर सर्द हो गया।
विज्ञापन

तीन दिन में आगरा में कुल 32 मिमी बारिश रिकार्ड हुई है, जिसमें शुक्रवार सुबह तक 29.8 मिमी बारिश शामिल है। अधिकतम तापमान में 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन में पारा 22.8 डिग्री पर आ गया तो वहीं रात को यह 15.2 डिग्री पर रहा। शाम को भी पांच बजे से बारिश शुरू हुई जो करीब एक घंटे तक रुक रुक कर होती रही।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक शनिवार को सुबह भी बादल छाए रहेंगे, हालांकि दोपहर में धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रहेगी। अधिकतम तापमान स्थिर रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान में कमी के आसार हैं। होलिका दहन से मौसम फिर साफ हो सकता है।
विज्ञापन

बरसात की मार, किसान हुए बेहाल
बेमौसम बारिश ने किसानों की धड़कन बढ़ा दी है। बारिश से गेहूं, सरसों की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। अगर ऐसी बारिश 12-24 घंटे रहे तो गेहूं-सरसों की फसल सड़ने की संभावना अधिक है। अभी तक गेहूं-सरसों की फसल की कटाई शुरू नहीं हुई है। होली के बाद किसान इन फसलों की कटाई शुरू करेगा। अगर, आलू की बात करें तो अभी भी 40 फीसदी फसल की खोदाई को बाकी है। जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव का कहना है कि इस बारिश से सर्वाधिक नुकसान सरसों की फसल को होगा। इसकी बाली झड़ जाएगी। गेहूं की फसल को भी नुकसान है। आलू की खोदाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें