कासगंज। अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा की बैठक मंगलवार को कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में 18 दिसंबर से अलीगढ़ में प्रस्तावित तीन दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन के संबंध में चर्चा की गई।
प्रांतीय महामंत्री ब्रजेश भारतीय ने कहा कि 18 दिसंबर से तीन दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन खैर बाईपास अलीगढ़ में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में पूरे प्रदेश के शिक्षक हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी एक जुट होकर कार्य करें। मंडल महामंत्री सुशील कुमार गौतम ने कहा कि प्रांतीय सम्मेलन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मंडल अध्यक्ष होशियार सिंह निमेष ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंडल के चारों जिलों के जिला कमेटियों को प्रचार प्रसार के लिए लगाया गया है। कमेटी अपने जिले में विद्यालयों में जाकर शिक्षकों से संपर्क करेंगी। इस दौरान मोती लाल, जितेंद्र राही, मोहनलाल सागर, सीपी सिंह, एसपी सिंह, सतीश गौतम, जय सिंह गौतम, रामेश्वर दयाल जाटव आदि मौजूद रहे।