फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताजमहल में अपनों से बिछड़ गईं तीन बेटियां, पुलिस ने मिलाया; तो खुशी से उछल पड़ीं

Mon, 23 Jun 2025 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताज का दीदार करने आईं तीन बेटियां परिवार से बिछड़ गईं। उन्हें रोता देख पुलिस ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। एक घंटे की मशक्कत के बाद इन बेटियों को उनके परिवार तक  पहुंचाया जा  सका। 
 
विज्ञापन
ताजमहल पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में परिवार के साथ शनिवार को ताजमहल घूमने आईं तीन बालिकाएं बिछड़ गईं। तीनों पूर्वी गेट के बाहर बैठकर रोने लगीं। पर्यटन पुलिस ने एक घंटे में उन्हें परिवार से मिला दिया।
विज्ञापन


पर्यटन थाने की प्रभारी ने बताया कि ताजगंज फेज-1 निवासी बंटू अपने परिवार के साथ ताजमहल घूमने आए थे। शाम करीब 6 बजे बेटियां स्वीटी, डोली और रेशमा बिछड़ गईं। तीनों को रोता देख पुलिस ने अनाउंसमेंट कराया।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से परिवार वालों की पहचान कर बच्चियों को उनके सुपुर्द किया गया। बेटियों के मिलने से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

मोबाइल पाकर खिला पर्यटक का चेहरा
नोएडा से ताजमहल देखने आए सतविंदर का घूमने के दौरान मोबाइल गुम हो गया। जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये थी। उन्हाेंने थाना पर्यटन पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से गोल्फ कार्ट को खोजकर चालक से मोबाइल लिया और सतविंदर को लौटाया। मोबाइल पाकर उनके चेहरे पर खुशी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें