फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bird Flu: आगरा के प्रथमपुरा में तीन कौओं की मौत से खलबली, नहीं पहुंची विभागीय टीम

Sun, 10 Jan 2021 04:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
Bird Flu: पेड़ पर बैठे पक्षियों की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाह क्षेत्र के प्रथमपुरा गांव में शनिवार की सुबह तीन कौए मृत मिले। जिसे देखकर गांववाले सहम उठे। लोग शाम तक पशुपालन विभाग की टीम आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई नहीं आया। पशु चिकित्सा अधिकारी ने सूचना नहीं मिलना बताकर पल्ला झाड़ लिया। लोगों ने बताया कि विभाग की इस अनदेखी से बर्ड फ्लू के लिए जारी अलर्ट की पोल भी खुल गई। 
विज्ञापन


 


प्रथमपुरा गांव के लोगों ने बताया कि शनिवार की सुबह गांव के समीप ही दो कौए मृत पड़े थे। जबकि एक मृत कौआ पेड़ से लटका हुआ था। यह देख गांववाले डर गए। किसी ने मृत पड़े कौओं को शाम तक डर के मारे छुआ नहीं ग्रामीण पशुपालन विभाग की टीम आने का इंतजार करते रहे।

आगराः स्पूतनिक और जायडस कैडिला की वैक्सीन का एसएन मेडिकल कॉलेज में होगा ट्रायल
विज्ञापन


जब कोई नहीं आया, तो डंडों के सहारों ग्रामीणों ने जमीन पर मृत पड़े कौओं को तालाब के किनारे फेंक दिया। जबकि पेड़ पर मृत एक कौआ लटका ही रहा। इस संबंध में पूछे जाने पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि किसी ने जानकारी नहीं दी है। पशुपालन विभाग की टीम जांच के लिए भेजी जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

बर्ड फ्लू का खतरा मुर्गी से नहीं
आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा है कि बर्ड फ्लू का खतरा मुर्गी से नहीं है, अभी सिर्फ उड़ने वाले पक्षियों से है। इसलिए मुर्गी पालक घबराएं नहीं, बायोसेफ्टी मानकों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने सतर्कता टीमों को निर्देश दिए हैं कि पक्षियों पर 24 घंटे नजर रखी जाए।


उन्होंने बताया कि पशु पालन और वन विभाग की टीमें पक्षियों की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। प्रशासन निगरानी की समीक्षा कर रहा है। सभी पोल्ट्री फार्म संचालकों को बायोसेफ्टी मानकों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। 


एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि जनपद में कहीं झुंड में पक्षियों की मौत का मामला सामने नहीं आया है। बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि हाई अलर्ट के बाद से चंबल सेंक्च्युरी में दो दिन के भीतर कोई भी बीमार या अस्वस्थ चिड़िया नहीं मिली है। ग्रामीणों को सूचना देने के लिए अलर्ट कर दिया गया है। विभागीय टीम भी नियमित रूप से पड़ताल कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें