फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बारिश में जमीन में करंट दौड़ने से तीन गायें मरीं, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Tue, 01 Jul 2025 12:17 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

गायों की माैत पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने पशुपालक के लिए मुआवजे की मांग की। हंगामे की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
माैके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में यमुनापार एत्माद्दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के पास सोमवार को बारिश के दौरान जमीन पर करंट दौड़ गया। इससे खूंटे में बंधी 3 गायें मर गईं, एक मरणासन्न है। सूचना पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन


बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि टोरंट पावर की लापरवाही घटना हुई है। पशुपालक को मुआवजा दिया जाए। प्रकाश नगर निवासी ममता देवी ने बताया कि उनकी गायें खूटे से बंधी थीं। सोमवार दोपहर बारिश से सड़क पर कीचड़ और जलभराव हो गया। इसी दौरान भूमिगत लाइन या खंभे की वजह से जमीन पर करंट दौड़ गया। उनकी तीन गायें मर गईं। एक मरणासन्न है। थानाध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

जांच की जा रही
टोरंट पाॅवर के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गायों को करंट लगने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रथम दृष्टया करंट का कारण जलभराव प्रतीत होता है, जांच की जा रही है। समस्या का निस्तारण कर बिजली की आपूर्ति चालू कर दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें