सोरोंजी। काशीराम कॉलोनी से एक साथ तीन बच्चे रविवार को लापता हो गए। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गईं। पुलिस ने इस मामले में अगवा का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
काॅलोनी निवासी लक्की (11) पुत्र प्रेम चंद्र, अब्दुल (11) पुत्र रहीश, गुड्डू (11) पुत्र ईश्वरी आपस में दोस्त हैं। तीनों सुबह 11 बजे अपने घर से खेलने जाने की कहकर निकले। इसके बाद घर नही पहुंचे तो परिजन चिंतित हो गए। परिजन ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन तीनों बच्चों का कहीं पता नहीं चला। रिजन कोतवाली पहुंचे। पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।