गेट पर प्रवेश को लेकर हुई धक्का मुक्की, हंगामा
कलेक्ट्रेट में नामांकन स्थल पर प्रवेश को लेकर सोमवार को खूब हंगामा और धक्का मुक्की हुई। भारतीय मजदूर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार नामांकन पत्र लेने के लिए पहुंचे थे। उन्हें गेट पर रोक लिया। अंदर प्रवेश नहीं मिला। प्रवेश को लेकर पुलिस कर्मियों ने हाथापाई की।
वहीं, फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार भी तीन घंटे तक गेट के बाहर खड़े रहे। गेट पर रोकने का उन्होंने आरोप लगाया। सूचना पर जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी पहुंच गए। इसके बाद गेट पर खड़े सभी लोगों को कलेक्ट्रेट में प्रवेश मिला।