उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य का स्वागत करने वाले बसपा के तीन नेताओं पर गाज गिरी है। बसपा हाईकमान के निर्देश पर उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है। जबकि पूर्व विधायक और एक अन्य पदाधिकारी को अनुशासनहीनता के आरोप में निकाला गया है।
आगरा के कालिंदी विहार स्थित पार्टी के मंडल कार्यालय में रविवार को आयोजित समीक्षा बैठक के बाद यह कार्रवाई की गई। उत्तराखंड एवं आगरा-अलीगढ़ के जोनल कोर्डिनेटर सुनील चित्तौड़ ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मायावती ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अनुशासनहीनता करने वाले पदाधिकारियों को पार्टी से निकाल दिया जाए।
इसके बाद राज्यपाल का स्वागत करने के आरोप में हाथरस के मंडल जोन इंचार्ज लल्लन बाबू, हाथरस के जिला महासचिव जेपी सागर, जिला प्रभारी आरपी गोला का निष्कासन किया गया है। हाथरस में ही राज्यपाल बेबीरानी मौर्य का स्वागत किया गया था।