फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की राज्यपाल का स्वागत करने पर बसपा ने तीन पदाधिकारियों को पार्टी से निकाला

Sun, 07 Oct 2018 09:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बैठक में मौजूद बसपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य का स्वागत करने वाले बसपा के तीन नेताओं पर गाज गिरी है। बसपा हाईकमान के निर्देश पर उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है। जबकि पूर्व विधायक और एक अन्य पदाधिकारी को अनुशासनहीनता के आरोप में निकाला गया है।
विज्ञापन


आगरा के कालिंदी विहार स्थित पार्टी के मंडल कार्यालय में रविवार को आयोजित समीक्षा बैठक के बाद यह कार्रवाई की गई। उत्तराखंड एवं आगरा-अलीगढ़ के जोनल कोर्डिनेटर सुनील चित्तौड़ ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मायावती ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अनुशासनहीनता करने वाले पदाधिकारियों को पार्टी से निकाल दिया जाए।

इसके बाद राज्यपाल का स्वागत करने के आरोप में हाथरस के मंडल जोन इंचार्ज लल्लन बाबू, हाथरस के जिला महासचिव जेपी सागर, जिला प्रभारी आरपी गोला का निष्कासन किया गया है। हाथरस में ही राज्यपाल बेबीरानी मौर्य का स्वागत किया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पूर्व विधायक पर भी गिरी गाज

अलीगढ़ के पूर्व विधायक जमीरउल्ला खां को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण बाहर का रास्ता दिखाया गया। आगरा अलीगढ़ जोन के मुख्य जोन इंचार्ज हेमंत प्रताप सिंह को अनुशासनहीनता में पदमुक्त किया गया  है।

बैठक में पार्टी अध्यक्ष के निर्देशों के बारे में बसपा कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। कहा गया कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देश का यदि कोई कनिष्ठ पदाधिकारी पालन नहीं करेगा तो उसे निकाल दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें