फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले के तीन मेधावियों ने उत्तीर्ण की नीट

Thu, 06 Jun 2024 03:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के तीन मेधावियों ने नीट उत्तीर्ण कर ली। इससे परिवार में खुशियां छा गईं। परिवार ने मिष्ठान का वितरण कर खुशी का इजहार किया। तीनों मेधावी डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं। शहर की स्टेट बैंक कालोनी निवासी कविश पल्तानी ने 99.70 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा पास की है। उनके पिता ज्ञान प्रकाश पल्तानी लोहे की कढ़ाई के कारोबारी हैं। वहीं मां रश्मि पल्तानी एक गृहिणी हैं। उनकी दो बहनें कनिष्का पल्तानी व कृतिका पल्तानी है। अच्छे अंकाें से परीक्षा उत्तीर्ण करने से परिवार में खुशियां छाई हुई हैं।
विज्ञापन

शहर की शांतापुरी कालोनी निवासी अभिनव यादव ने 96.52 प्रतिशत अंक के साथ अपनी परीक्षा पास की है। उनके पिता विनोद कुमार यादव जीएसटी विभाग में एकाउंटेट है। जबकि उनकी मां बबिता परिषदीय स्कूल में शिक्षिका हैं। वह पटियाली के रतनपुर में तैनात हैं।
कस्बा थाना दरियावगंज निवासी वंश गुुप्ता ने 93.05 प्रतिशत अंक के साथ अपनी परीक्षा पास की है। उनके पिता नीरज गुप्ता मेडिकल व्यवसाई है। उनकी मां सरिता गृहिणी है। रिजल्ट आते ही घर में खुशी की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों ने भी उत्साह देखा गया। उनकी सफलता पर एबीवीपी के जिला संयोजक कुश गुप्ता, नगर मीडिया प्रमुख अंबुज द्विवेदी, प्रखर वर्मा, अनमोल गुप्ता, आर्यन गुप्ता, प्रभात गुप्ता, आशीष शर्मा आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें