फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन बाइकें भिड़ी, चार घायल

Sun, 24 Mar 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा। कस्बा के गंजडुंडवारा-एटा रोड पर मोहनपुर तिराहे के पास अनियंत्रित तीन बाइकें आपस में भिड़ गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

ग्राम सिकहरा निवासी गोविंद (18) पुत्र जुगल किशोर, संजू (35) एवं फतेहपुर निवासी रामपाल, राजवीर (40 )निवासी रजमऊ अपनी बाइकों से जा रहे थे। इनकी बाइकें अचानक अनियंत्रित होकर आपसी में भिड गई। जिससे चारों घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोग एकत्रित हो गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। 108 एंबुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गोविंद के पैर में फ्रेक्चर हो गया। जबकि कान व मुंह से रक्त स्राव होने लगा। राम पाल के पैर में व राजवीर के सीने में चोट आ गई। सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें