फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दहेज हत्या के आरोपी पति को नहीं मिली जमानत

Sun, 24 Mar 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला सत्र न्यायाधीश सै. माऊज बिन आसिम के न्यायालय ने पत्नी की दहेज हत्या के आरोपी पति को जमानत नहीं दी। कोर्ट ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन

गांव कासिमपुर निधोली कला एटा निवासी तौफान सिंह ने अपनी बहन मीरा देवी की शादी 9 मार्च 2023 को विवेक कुमार निवासी ग्राम टिकुरिया अमांपुर केे साथ की थी। भाई का आरोप है कि शादी में दिए गए दान दहेज से ससुरालीजन खुश नहीं थे। पति विवेक, ससुर हरपाल, राजेश ग्राम घिलोना निवासी पप्पू व राजवती ने 18 जून 2023 को उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और आरोपियों को जेल भेज दिया। आरोपी पति विवेक ने अपनी जमानत अर्जी कोर्ट में डाली। कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें