तीन शिशुओं की मौत से कोहराम
तीन शिशुओं की मौत की पुष्टि होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन नवजातों के शव लेकर देर रात फिरोजाबाद जिला अस्पताल पहुंचे। सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने नवजातों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए। जिस घर में कुछ दिनों के खुशियां आने वाली थीं, वहां मातम पसरा हुआ है।
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। पूछताछ में पता चला है कि महिला को धक्का मारा गया था। महिला के गर्भ में तीन बच्चे पल रहे थे, जिनकी मौत हो चुकी है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।