फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 10 चोरी की बाइकों के साथ तीन गिरफ्तार...शाैक पूरा करने के लिए करते थे वारदात; पहले से दर्ज हैं कई केस

Tue, 08 Jul 2025 04:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने गिरोह के तीन चोरों को गिरफ्तार करने के साथ 10 बाइकें भी बरामद कीं। आरोपियों पर पहले से कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए वाहन चोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना अछनेरा पुलिस ने एसओजी टीम की मदद से चेकिंग के दौरान 10 चोरी की बाइक के साथ तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा ने तहसील किरावली स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा किया। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा गौरव सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे थाना अछनेरा पुलिस सांधन रोड पर अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन शातिर चोरों को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी की दस बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस ने सात बाइकों की पहचान कर ली है। अभी तीन बाइकों की पहचान नहीं हो सकी है। 

एसीपी के मुताबिक पूछताछ में उन्होंने अपना नाम कृष्णपाल पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम लोरिया थाना कागारौल, अनुराग पुत्र रनवीर सिंह निवासी गढ़ी रामबल थाना फरह जिला मथुरा और अमित पुत्र विष्णु निवासी ग्राम नूरपुर हसैला थाना चिकसाना भरतपुर बताया है। एसीपी के अनुसार पूछताछ के दौरान चोरों ने पुलिस को बताया कि वे अपने शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी करते थे। चोरी के बाद बाइकों को आगरा और भरतपुर में बेचते थे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन

आगरा और भरतपुर के विभिन्न थानों में दर्ज हैं कई केस
एसीपी अछनेरा गौरव सिंह ने बताया कि कृष्णपाल, अनुराग और अमित का बड़ा आपराधिक इतिहास है। इनके खिलाफ आगरा और भरतपुर के विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं। कृष्णपाल के  विरुद्ध अछनेरा, फतेहपुर सीकरी, कागारौल और किरावली के साथ भरतपुर के चिकसाना और मथुरा गेट थाने में 11 केस दर्ज हैं। अनुराग के खिलाफ अछनेरा, फतेहपुर सीकरी, कागारौल और किरावली के साथ चिकसाना और मथुरा गेट थाने में 9 केस दर्ज हैं। अमित के खिलाफ अछनेरा, फतेहपुर सीकरी, कागारौल के अलावा चिकसाना और मथुरा गेट थाने में 8 केस दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक नवजीत सिंह, नमन त्रिपाठी, अतुल कुमार आदि माैजूद रहे।

http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें