कासगंज। सोरोंजी के बदरिया में जुआ घर संचालित करते हुए तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौके से 1400 रुपये की नकदी बरामद की गई। तीनों आरोपियों को जेल दिया गया।
शुक्रवार की रात्रि पुलिस को मोहल्ला बदरिया में एक मकान में जुआघर संचालित कर जुआ खेले जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर प्रभात, किशन एवं सतनाम निवासी बदरिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 1450 रुपये बरामद कर लिए। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। संवाद