कन्नौज का रहने वाला है सरगना
एसपी सिटी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में कानपुर निवासी रिंकू यादव, ओमजी पांडेय और शाहगंज निवासी शद्दू खान हैं। उन्होंने अजय सिंह के चालक से जहरखुरानी करके ट्रक लूटने की घटना कबूल की। घटना में प्रयुक्त ट्रक रिंकू का है। उसका नंबर मिटा रखा है। चोरी किए ट्रक विजय सिंह भदौरिया उर्फ मुन्ना भदौरिया को तीन साल से बेचते आ रहे हैं।
वह चोरी किए ट्रक को उसके पास जलपाईगुड़ी लेकर गए थे, जहां पर विजय की ट्रांसपोर्टर और गैराज है। वह काफी समय से चोरी किए ट्रकों को खरीद रहा है। उसके कहने पर ही ट्रक को नूह लेकर जा रहे थे। विजय मुख्य सरगना है। गैंग उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, आसाम, मध्यप्रदेश में वारदात कर चुके हैं। फरार आरोपी विजय का साथी है। पुलिस अब विजय की तलाश कर रही है। वह मूलरूप से कन्नौज का रहने वाला है।