फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मास्टर चाबी से ताला खोलकर चोरी करते थे बाइक, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी की घटनाओंं को अंजाम दे रहे तीन शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर 5 चोरी की बाइकें और एक मास्टर चाबी बरामद हुई हैं। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि 13 दिसंबर और 14 जनवरी को सिकंदरा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की दो घटनाएं हुई थीं। दोनाें मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रूनकता के विशाल चौहान, बिट्टू परमार और थाना सादाबाद के बैजनाथ मंदिर के पास रहने वाले रवि कुमार को सिकंदरा-बोदला रोड पर पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक चोरी की बाइक और मास्टर चाबी बरामद हुई। उनकी निशानदेही पर मघटई रोड के पास झाड़ियों से 4 अन्य चोरी की बाइकें बरामद हुई हैं। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
यह था चोरी का तरीका
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह एक साथ क्षेत्र में घूमते थे। एक साथी बाइक का लॉक खोलता था और बाकी दोनों निगरानी करते थे। चोरी की बाइक का नंबर बदल कर ग्रामीण क्षेत्रों में लाेगों को बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें