आगरा। शासन ने प्रशासनिक महकमे में बृहस्पतिवार रात बड़ा बदलाव करते हुए आगरा में तीन एडीएम, एडीए सचिव और सिटी मजिस्ट्रेट सहित पांच पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 84 अधिकारियों के फेरबदल में आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) और जिला प्रशासन में तैनात कई अहम अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है, जबकि कई नए अफसरों को अन्य जिलों से आगरा भेजा गया है।
जिले के बदले ये अफसर
- श्रद्धा शांडिलयायन, सचिव, आगरा विकास प्राधिकरण को परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश विशेषज्ञ चिकित्सक एवं चिकित्सा शिक्षक भर्ती बोर्ड, लखनऊ भेजा गया है। गजेंद्र कुमार एडीएम वित्त एवं राजस्व मुजफ्फरनगर को सचिव, आगरा विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी मिली है। प्रशांत तिवारी एडीएम प्रोटोकॉल, अब अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व, हाथरस होंगे। अमरेंद्र कुमार वर्मा एडीएम वित्त राजस्व, श्रावस्ती नए एडीएम प्रोटोकॉल, आगरा होंगे।
शुभांगी शुक्ला एडीएम वित्त को एडीएम वित्त भदोही बनाया गया है। संदीप कुमार वर्मा एडीएम वित्त रामपुर नए एडीएम (वि/रा) आगरा बनाए गए हैं। धीरेंद्र सिंह एडीएम न्यायिक, आगरा को प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ भेजा गया है। पूजा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी को एडीएम न्यायिक आगरा नियुक्त किया गया है। वेद सिंह चौहान सिटी मजिस्ट्रेट, आगरा अब एडीएम वित्त गाजीपुर का पदभार संभालेंगे। अमित शुक्ला एडीएम बांदा को सिटी मजिस्ट्रेट, आगरा के पद पर तैनात किया गया है।