फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष का बेरहम करीबी: थार लूटी, बंधक बनाया, फिर खौलते पानी से जलाया; चीखों पर भी न पसीजा दिल!

Fri, 15 May 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में भाजपा जिलाध्यक्ष के करीबी समेत चार लोगों पर युवक को होटल में बंधक बनाकर मारपीट, धमकी और रुपये व गाड़ी छीनने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ मूर्ति भेंट करता आरोपी शैलेन्द्र चौधरी। - फोटो : FB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पाैनिया के करीबी शैलेंद्र चाैधरी, देवेंद्र सिंह और दो अन्य के खिलाफ थाना ताजगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि करीबी ने उधार में दी रकम के बदले अधिक की वसूली की। इसके बावजूद रकम की मांग कर रहा है। बहाने से बुलाकर अपने होटल में ले जाकर बंधक बना लिया। वीडियो बना लिया। गाड़ी और 2.25 लाख रुपये छीनने के बाद छोड़ा। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


रोझोली, किरावली निवासी अनीश चाहर ने बताया कि धांधूपुरा निवासी शैलेंद्र चाैधरी से 6 महीने पहले दो लाख रुपये उधार लिए थे। 4 लाख रुपये दे चुके हैं। 5 मई को उसने अपने साथी की मदद से लव पाॅइंट पर बुलाया। शैलेंद्र के साथ उसके पिता देवेंद्र सिंह सहित दो अन्य लोग भी थे। अनीश का कहना है कि वो अपनी थार गाड़ी से गए थे। आरोपी अपनी गाड़ी में बैठाकर होटल में ले गया, जहां बंधक बना लिया। 6.50 लाख रुपये की मांग की। दो घंटे बंद रखा। इस दाैरान शैलेंद्र ने गर्म पानी भी डाला। रुपये नहीं देने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने गाड़ी और उसमें रखे 2.25 लाख रुपये भी गायब कर दिए। पीड़ित का कहना है कि पूर्व में शैलेंद्र पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उनके पास कमरे में बंद होने का वीडियो है। वह भाजपा जिलाध्यक्ष का करीबी है। हालांकि जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर कार्यकर्ता उनका करीबी है।

बता दें चार मई को आरोपी शैलेन्द्र ने जिलाध्यक्ष व पार्टी के अन्य नेताओं के साथ दिल्ली पहुंचकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान आरोपी ने शोसल मीडिया से ये तस्वीर साझा भी की। 
विज्ञापन


शैलेंद्र करीबी नहीं, पार्टी कार्यकर्ता
जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने भाजपा नेता शैलेंद्र पर लगे आरोपों की जानकारी से इन्कार किया। कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता उनका करीबी है। पार्टी कार्यकर्ता के रूप में ही उनसे परिचय है, इससे ज्यादा कुछ नहीं। पुलिस घटना की जांच कर अपना काम करेगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें