फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सरकारी डाटा चोरी कर लोगों को फंसाने वाले तीन आरोपी दबोचे

Sun, 06 Oct 2024 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का लालच देकर अधिकारी बनकर लोगों को फोन करने वाले तीन ठगों को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से कई लोगों के निजी दस्तावेज व नकदी बरामद की गई है। आरोपी इंटरनेट से सरकारी डाटा चोरी करने के बाद लोगों को अपने जाल में फंसाया करते थे।
विज्ञापन

जिले में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर शातिर ठगी कर रहे थे। शातिर कई लोगों के खातों में सेंध लगा चुके थे। एक शिकायत 3 अक्तूबर को दर्ज हुई थी, जिसके खुलासे में साइबर क्राइम थाने की पुलिस जुट गई थी। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि शिकोहाबाद की एक महिला के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी की गई थी। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में 3 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज किया गया था।
ठगों की तलाश में सीओ सदर चंचल त्यागी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी जितेंद्र द्विवेदी, निरीक्षक मनोज यादव अपनी टीम के साथ आरोपियों की तलाश में थे। तभी उदी मोड़ पर आरोपियों की लोकेशन मिली थी। पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए तीन ठगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें बसई मोहम्मदपुर के नगला उदी पहाड़पुर निवासी धीरज उर्फ लक्की, रलूलपुर के बरकतपुर निवासी वीरेंद्र और पीतांबर शामिल हैं। इनके पास से 5 फर्जी आधारकार्ड, 2 सरकारी कर्मचारी आईडी कार्ड, 14 आधारकार्ड की छायाप्रति, 7 पेनकार्ड की छायाप्रति, 3 बैंक डिटेल की छायाप्रति व 9650 रुपये नकद, एक टैबलेट, तीन मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस टीम में अंकित वर्मा, लखन वैष्णव, प्रवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
जांच घेरे में आए नौ और ठग, तलाश जारी
साइबर क्राइम थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि तीन ठगों को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया है। इनसे कड़ाई से पूछताछ में और नौ ठगों के नाम और सामने आए हैं। पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी हुई हैं। यह पूरा गैंग पीएम आवास योजना और शादी अनुदान योजना का लाभ दिलाने का लालच देकर ठगी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें