फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर: वायरल बुखार... मांसपेशियों में दर्द और खांसी से ग्रसित मरीज पहुंचे, डॉक्टर ने जांच कर दी सलाह

Sun, 06 Oct 2024 12:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

स्वास्थ्य शिविर में वायरल बुखार, मांसपेशियों में दर्द और खांसी की परेशानी से ग्रसित मरीज पहुंचे। डॉक्टर ने जांच करके उन्हें सलाह दी। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर में जांच करतीं डॉक्टर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में मदिया कटरा स्थित शुभम अपार्टमेंट में अमर उजाला और टाटा एआईजी की ओर से शनिवार को लगाए गए शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। इसमें वायरल बुखार, पेट रोग और नेत्र रोग के मरीज अधिक रहे। रक्त संबंधी जांचें निशुल्क हुईं। टाटा एआईजी ने स्वास्थ्य बीमा के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


जनरल फिजीशियन डॉ. स्वप्ना की जांच में वायरल बुखार, मांसपेशियों में दर्द, खांसी आदि की लोगों ने दिक्कत बताई। मरीजों को बचाव के बारे में भी बताया गया। अंशिका दुबे ने आंखों की जांच की। इसमें कई की आंखें ड्राई, जलन और खुजली की दिक्कत मिली। टाटा एआईजी के अभिषेक शर्मा और अमित चौधरी ने टाटा हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में बताया। 

शुभम अपार्टमेंट रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी कैलाशपुरी के अध्यक्ष एसके बग्गा और सचिव डॉ. विनय वाल्कर ने अमर उजाला और टाटा एआईजी का आभार जताया। कार्यक्रम में शिविर मैनेजर सुरेंद्र राजपूत, सोनल उपाध्याय, मानसी मेहता, डॉ. शार्दुल, दीपक क्वात्रा भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें