फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंदी विहार में फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कालिंदी विहार में एक ही दिन में दो जगह फायरिंग करने के एक आरोपी परमजोत सिंह उर्फ काके सहित तीन अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। काके ने डॉक्टर और उनके बेटे पर घर के बाहर फायर किया था। दोनों बच गए थे। इसके बाद फोन भी धमकी दी थी। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कालिंदी विहार निवासी डॉ. डीके शर्मा 13 फरवरी की रात को अपने बेटे चेतन के साथ घर के गेट पर खड़े थे। बाइक सवार तीन युवक आए और उन पर फायरिंग कर दी। पिता-पुत्र ने कार के पीछे छिपकर जान बचाई। इसके बाद चेतन के मोबाइल पर कॉल करके जान से मारने की धमकी दी गई थी। इंस्टाग्राम पर भी धमकी भरे मैसेज किए गए थे। बाइक सवार एक युवक परमजोत उर्फ काके की पहचान कर ली गई थी।
मामले में डॉ. शर्मा की तहरीर पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें परम और दो अज्ञात आरोपी थे। इसी दिन कालिंदी विहार में जैन मंदिर के बाहर युवकों के गुटों में फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित और थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा की टीम को लगाया था। शुक्रवार रात को दोनों टीमों ने फाउंड्री नगर में एफसीआई गोदाम के पास से कालिंदी विहार निवासी परमजोत सिंह उर्फ काके, तनिष्क सिंह चौहान और विकास सागर को गिरफ्तार कर लिया गया। काके डॉ. डीके शर्मा के घर पर फायरिंग में भी शामिल था जबकि तनिष्क और विकास उर्फ भिक्का ने जैन मंदिर के बाहर ही फायरिंग की थी। आरोपियों के पास से तीन तमंचे बरामद किए गए हैं। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी परमजोत के खिलाफ छह, तनिष्क और विकास पर चार-चार मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि काके दबंगई करता है। पूर्व में डॉ. शर्मा के बेटे चेतन से उसका विवाद हुआ था। चेतन ने उसके इंस्टाग्राम के फोटो और वीडियो पर कमेंट किया था। इस पर वो चेतन को धमकाना चाहता था। रंगबाजी में ही फायरिंग की थी। काके ने जैन मंदिर के बाहर भी फायरिंग की थी। तनिष्क और विकास दोस्त हैं। काके दोनों को धमकाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें