फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मारपीट, फायरिंग के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना पुलिस ने मारपीट और फायरिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोमवार को वादिनी की तहरीर पर कुल्हाड़ी से हमला करने, फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश, गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के आरोप में कई नामजद व लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को अरनौटा रोड स्थित 74 नंबर पुलिया के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप निवासी छीतापुरा थाना राजाखेड़ा जिला धौलपुर, आशीष निवासी छीतापुरा थाना राजाखेड़ा जिला धौलपुर तथा माखन निवासी दगरा बरसला थाना राजाखेड़ा जिला धौलपुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें