फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: अवैध हथियार बनाने वाले पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार, राजस्थान-हरियाणा में करते थे सप्लाई

Mon, 19 Sep 2022 04:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बरसाना क्षेत्र के गांव भडौखर के एक खेत पर बनी कोठरी में अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
बरसाना पुलिस ने पकड़े आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा की बरसाना पुलिस ने रविवार की रात गांव भड़ोखर के जंगल में छापा मारकर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को हथियार बनाते पकड़ा है। इनके पास से बड़ी मात्रा में  बने-अधबने हथियार बरामद हुए हैं, वहीं इन्हें बनाने में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण भी मिले हैं। पिछले 11 सालों से पिता और पुत्र अवैध शस्त्र बनाने के काम से जुड़े हुए हैं। 

विज्ञापन


राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में इनकी आपूर्ति कर यह धन अर्जित करते थे। पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात त्रिगुन सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बरसाना के एसएचओ और पुलिस टीम ने ग्राम भड़ोखर के जंगल में छापा मारा। यहां रमेश पुत्र चेतराम, राधाकृष्ण पुत्र बहोरी, गजेंद्र पुत्र रमेश को गिरफ्तार कर कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित-अर्धनिर्मित तमंचा कारतूस व बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। एसपी देहात ने बताया कि इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जुटाई जा रही जानकारी

सीओ गोवर्धन राममोहन शर्मा ने बताया कि वर्ष 2011 से भड़ोखर के जंगल में अवैध हथियार बनाने का कारोबार पिता पुत्र कर रहे थे। इन्हें कई बार जेल भी भेजा गया है लेकिन इस बार इनकी निशानदेही पर इन्हें कहां से अवैध असलाह बनाने का सामान मिलता था और कहां किन लोगों के माध्यम से इसकी खपत की जाती थी। जानकारी कर पूरे गैंग पर अंकुश लगाने की कार्रवाई की जा रही है।

यह हथियार हुए बरामद

3 तमंचा 315 बोर, 6 अर्धनिर्मित पौना तमंचा 315 बोर, 1 अदद अर्धनिर्मित तमंचा देशी 315 बोर, 110 कारतूस 315 बोर व भारी मात्रा में शस्त्र व कारतूस बनाने के उपकरण।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें