मुख्य आरोपी पहले भी जा चुका है जेल
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि विधवा की हत्या के आरोपी सिया निवासी गांव लोहागढ़, थाना कैंप, पलवल(हरियाणा), पप्पू पुत्र कलूटा निवासी गांव फेंचरी, वृंदावन और रतन पुत्र भोवल निवासी शारदापुरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मुख्य आरोपी सिया पप्पू का रिश्ते में भतीजा है।
मुख्य आरोपी पूर्व में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। इसकी जमानत भी पप्पू ने 23 फरवरी को करवाई थी। एक मार्च को सिया ने विधवा कमलेश के घर में मजदूरी की थी। इसके बाद उसने लूट की योजना बनाई थी। आरोपी से लूटे गए महिला के जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं।
नामजद निकले निर्दोष, असली चढ़ गए हत्थे
मृतका की बेटी योगेश ने अपनी बहन भावना, बहनोई रिंकू, नंदोई पुष्पेंद्र और दो अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी ने बताया कि रिंकू और भावना को हत्याकांड के दूसरे दिन ही हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में दोनों निर्दोष पाए गए।
निर्दोषों को बचाते हुए हत्याकांड के खुलासे के लिए लगी टीम को कामयाबी मिल गई। भावना ने सुसाइड की कोशिश भी की थी कि उसका हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है। केवल लेन-देन के चलते हो रहे विवाद में मृतका की बेटी ने मुकदमा दर्ज कराया था।