फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उधारी के रुपये वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

Thu, 16 Mar 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के गांव में एक ग्रामीण ने जब अपने उधारी के रुपये तो मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन

गांव डोरई निवासी मुन्नालाल का कहा है कि उसने एक लाख रुपये पंकज निवासी फिरोजाबाद को काफी दिनों पहले उधार दिए थे। जब उसे रुपयों की जरूरत हुई तो उसने 10 मार्च को फोन पर उससे रुपये देने के लिए कहा। उसके द्वारा रुपये वापस नहीं दिया गए। वह रुपये वापस करने की बात को टालता रहा। जब उससे फिर से रुपये देने को कहा तो आरोपी पंकज ने 13 मार्च को फोन पर जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह परेशान हो गया। मुन्नालाल ने मामले की शिकायत थाना पहुंचकर पुलिस से की। उसके द्वारा आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरि ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें