फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा को वोट देने पर गांव से निकालने की धमकी दी

Sun, 17 Nov 2024 10:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। भाजपा को वोट देने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने युवक को गांव से निकालने की धमकी दी। विरोध करने पर उसे लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में जैन इंटर कॉलेज के पास रहने वाले धनेश कुमार शनिवार की शाम गांव खजुरारा इज्जतपुर से मेला देख कर अपने गांव राजपुर जा रहे थे। तभी गांव के मोड़ के पास नगला पूठ निवासी सत्यवीर और राजवीर ने उन्हें रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। कहने लगे कि भाजपा को वोट दिया तो गांव में नहीं रहने देंगे। धनेश ने कहा कि वोट देना सभी का अधिकार है। वह अपनी मर्जी से किसी को वोट दे सकते हैं। इतना सुनते ही आरोपी बौखला गए और लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। धनेश घायल होकर जमीन पर गिर गया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।


भाजपा की बैठक में जाने पर युवक को पीटा
करहल। गांव अंडनी निवासी एक युवक को भाजपा की बैठक में जाने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पीटा। पीड़ित गांव अंडनी निवासी अजीत कुमार ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि 15 नवंबर को वह नेताराम कठेरिया की दुकान पर सब्जी लेने के लिए गए थे। वहां पर पहले से ही गांव निवासी सुशील कुमार मौजूद था। वह शराब के नशे में धुत था। उन्हें देखते ही आरोपी गाली गलौज करने लगा। कहने लगा कि भाजपा की बैठक में जाएगा। इतना कहने के बाद आरोपी हाथापाई करने लगा। इस बीच वहां कुछ लोग आ गए। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें