फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांच लाख रुपये के विवाद में प्रेमी ने की थी युवती की हत्या

Sun, 17 Nov 2024 10:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मृतका शोभा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी समूह की सदस्य अनुसूचित जाति की युवती शोभा की हत्या प्रेमी को दिए गए 5 लाख रुपये के विवाद में की गई थी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी सहित 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। रविवार को शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

एलाऊ क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी नीरज कुमार जाटव की पुत्री शोभा (23) का शव शनिवार की देर शाम सड़क किनारे पड़ा मिला था। सिर पर चोट के निशान थे। शोभा गांव में संचालित समूह की सदस्य थी। वहीं गांव के रहने वाले गोविंद उर्फ रामू से प्रेम संबंध थे। वह उसे शादी का झांसा दे रहा था। मृतका नौकरी कर रही थी। वह परिजन से छिपाकर करीब 5 लाख रुपये गोविंद को दे चुकी थी। इसको लेकर बीते 3 साल में दोनों के बीच कई बार मारपीट भी हुई। रुपये को लेकर दोनों के बीच तकरार ही शोभा की हत्या की वजह बनी।
मृतका के भाई रमन ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम मां कल्पना देवी ने बताया कि शोभा का उनके पास फोन आया था। फोन पर बताया कि शोभा गांव पुड़री निवासी अंजुला के घर पर दावत खाने के लिए जा रही है। दावत के बार अंजुला उसे घर छोड़ने के लिए आएगी। इसके कुछ देर बाद ही गांव के एक
विज्ञापन

व्यक्ति ने आकर बताया कि बहन गोपालपुर हुसैनपुर के पास सड़क किनारे पड़ी है। बहन को जिला अस्पताल लेकर गए वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी गोविंद उर्फ रामू ने सोची समझी साजिश के तहत अपने साथी अंकी, शिव मंगल, शनि उर्फ गोलू और चंदन ठाकुर के साथ मिल कर बहन की हत्या की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विनोद कुमार, एसपी मैनपुरी


सिर में गहरी चोट लगने की वजह से हुई मौत

-चिकित्सकों ने बनाई स्लाइड, जांच के लिए भेजी

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी शोभा की मौत सिर में गहरी चोट लगने की वजह से हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। वहीं युवती के साथ कुछ गलत तो नहीं हुआ। इसको लेकर चिकित्सक दल ने स्लाइड रिपोर्ट जांच के लिए भेजी है।

एलाऊ क्षेत्र के गांव गोपालपुर की रहने वाली शोभा से गांव निवासी गोविंद उर्फ रामू ठाकुर से कई वर्ष से उसके प्रेम संबंध थे। आरोपी रसूखदार घराने से था वहीं शोभा अनुसूचित जाति की युवती थी। दोनों के प्रेम संबंध के बारे में सब जानते थे। आरोपी के रसूख के चलते शोभा के बीच चल रहा प्रेम प्रसंग जुबान पर नहीं आ रहा था। हालांकि गुपचुप रूप से गांव में इस बात की चर्चा होती थी। दोनों के बीच बीते 3 साल से रिश्ते बिगड़ने लगे थे। इस दौरान शोभा ने मारपीट का मामला भी दर्ज कराया था।

इस घटना के बाद अब पुलिस के सामने सवाल है कि क्या वाकई शोभा की हत्या की गई है। जबकि हत्या के आरोप को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहारा देती नजर आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में गहरी गंभीर चोट बताई गई है। गंभीर चोटें किस वजह से लगी। उसे बेरहमी से पीटा गया है या कोई मामूली विवाद अचानक से बड़ा रूप ले गया और शोभा की जान चली गई। परिजन के आरोप को जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बल मिल रहा है। युवती का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक दल ने युवती से गलत हरकत की पुष्टि के लिए स्लाइड तैयार कर जांच के लिए भेजी है। रिपोर्ट आने के बाद इसकी हकीकत भी सामने आ सकेगी। हालांकि परिजन की ओर से मुकदमे में इस तरह का कोई भी आरोप नहीं लगाया है।

किशनी विधायक पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे

घटना की जानकारी होने के बाद किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया और पूर्व विधायक सदर राजकुमार यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजन को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने पुलिस ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें