फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का निजी सचिव बताकर थानाध्यक्ष को हड़काया

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्यमंत्री का निजी सचिव बताकर शातिर ने थानाध्यक्ष बेवर को फोन पर धमकाया। नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए आरोपी को छोड़ने के लिए कहा। इसको लेकर एसपी और सीओ को भी फोन किया। एसपी के निर्देश पर सोमवार को सर्विलांस टीम ने शातिर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार राय ने प्रेसवार्ता कर बताया कि जगत किशोर बाजपेई निवासी जूरी बारादेवी थाना किदवई नगर कानपुर खुद को मुख्यमंत्री का निजी सचिव बताकर फोन पर लोगों को हड़काने का काम करता था। रविवार को बेवर पुलिस ने नशीले पाउडर के साथ गगन सोलंकी को गिरफ्तार किया था। मामले में जगत किशोर ने थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा को फोन किया और आरोपी को छोड़ने की बात कही, साथ ही रौब दिखाते हुए हड़काया। इसके बाद सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह और देररात एसपी को फोन कर आरोपी को छोड़ने की बात कही।
एसपी द्वारा मामले में जांच के बाद छोड़ने की बात कही। इस पर जगत किशोर ने उनको भी रौब दिखाते हुए दबाव में लेने की कोशिश की। शक होने पर एसपी ने सर्विलांस सेल प्रभारी जोगेंद्र सिंह को फोन नंबर की लोकेशन ट्रैस करने को कहा। इसमें हकीकत सामने आ गई कि फोन करने वाला सचिव नहीं फर्जी व्यक्ति है। थाना पुलिस ने जगत किशोर को कस्बा के बाईपास पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने फर्जी निजी सचिव बनकर कई लोगों को हड़काने की बात कबूल की। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

दर्ज हैं 15 से अधिक आपराधिक मामले
एसपी ने बताया कि जगत किशोर का यह पहला कृत्य नहीं है। बल्कि उसकी जीविका का साधन ही फर्जी निजी सचिव बन लोगों को हड़काना है। वह इस काम के लिए लोगों से अच्छी खासी रकम लेता है। कई बार वह पकड़ा गया और जेल गया है। उसके खिलाफ आगरा, एटा, मैनपुरी सहित अन्य थानों में करीब 15 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें