फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: घने कोहरे की वजह से हजारों सैलानी नहीं देख पाए ताज, दृश्यता रही लगभग शून्य; 25 हजार से ज्यादा ने निहारा

Sun, 07 Jan 2024 11:13 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा पहुंचे हजारों सैलानी घने कोहरे की वजह से ताज नहीं देख पाए। यहां दृश्यता लगभग शून्य रही। ठंड के बाद भी 25 हजार से ज्यादा ने ताज निहारा। 
विज्ञापन
Agra: घने कोहरे की वजह से हजारों सैलानी नहीं देख पाए ताज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्द मौसम के बावजूद शनिवार को करीब 25 हजार सैलानी ताज निहारने पहुंचे। उन्होंने ताज का दीदार किया। हालांकि सुबह घने कोहरे की वजह से करीब घंटेभर तक दृश्यता शून्य रही। इससे हजारों सैलानी ताज को नहीं देख सके। ताजनगरी में सर्दी के तेवर बेहद तीख बने हुए हैं। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह भी घना कोहरा होने के कारण दृश्यता शून्य हो गई थी। इससे मेहताब बाग से ताज दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं ताजमहल के अंदर भी सेंट्रल टैंक के करीब पहुंचने पर ताज का दीदार हुआ। प्रकृति के जादू से गायब हुआ ताज करीब एक घंटे बाद कोहरा छंटने पर फिर से नजर आने लगा। शनिवार को 22529 देसी और 2976 विदेशी सैलानियों समेत कुल 25773 सैलानियों ने ताज का दीदार किया।

सैलानी तक पहुंचाया मोबाइल फोन

शनिवार को सहारनपुर के देवबंद निवासी जसीमुद्दीन का स्मार्ट फोन ताजमहल परिसर में गिर गया था। ताज में कार्यरत फोटोग्राफर को मोबाइल मिला तो उन्होंने पुरातत्व विभाग के कार्यालय में जमा करा दिया। बाद में सीए प्रशासन ताजमहल गुलाब चंद्र दीक्षित ने सैलानी की खोज करा उसे उसका मोबाइल उपलब्ध कराया गया।

संख्या में नहीं आई गिरावट

ताजमहल देखने के लिए प्रतिदिन 2500 से ज्यादा विदेशी पर्यटक आ रहे हैं। देसी सैलानियों की संख्या में तुलनात्मक रूप से कमी आई है। विदेशी पर्यटकों की संख्या में तो इजाफा ही हुआ है।  -प्रिंस वाजपेई, संरक्षण सहायक, ताजमहल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें