फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अजमेर उर्स से फतेहपुर सीकरी पहुंचे हजारों जायरीन

Sun, 28 Dec 2025 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अल सुबह सलीम चिश्ती की दरगाह में जियारत को पहुंचे जायरीन फोटो स्रोत संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स में शामिल होकर फतेहपुर सीकरी की हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में जियारत के लिए हजारों की संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन




अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स में भाग लेकर सलीम चिश्ती की दरगाह पर परंपरागत रूप से जियारत करने के लिए जायरीनों के आने का सिलसिला शुक्रवार की रात से शुरू हो गया है। हजारों की संख्या में जायरीन बसों व निजी वाहनों से सीकरी पहुंच रहे हैं। शनिवार सुबह से ही दरगाह में जायरीनों की कतारें लगी रही। जायरीनों ने दरगाह में जियारत कर मन्नत मांगी। जायरीनों के वाहनों के पार्किंग के लिए हाईवे पर लाल दरवाजे के सामने अस्थायी पार्किंग बनाकर व्यवस्था की गई है। वहीं पालिका अध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि पालिका प्रशासन की ओर से आगरा गेट के समीप रैन बसेरा, अस्थायी सुलभ शौचालय, पानी व अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई स्थानों पर पुलिस पिकेट लगाई गई है। समाजसेवियों ने कई स्थानों पर लंगर का वितरण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें