आगरा। जो राजनीतिक दल एसआईआर का विरोध कर रहे हैं, वह भारत के दुश्मन हैं। उन्हें भारत में नहीं पाकिस्तान चले जाना चाहिए। यह बात भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने बृहस्पतिवार को शहर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही।
भाजपा जिले के संयोजक संजय गुप्ता के निवास पर आयोजित अभिनंदन समारोह में आगरा के व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एसआईआर भारत की आत्मा साबित होगा। बंगाल टीएमसी के विधायक हुमायूं के बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाए जाने के बयान पर शारदा ने कहा कि अब भारत में बाबरी मस्जिद नहीं बन सकती।
उन्होंने कहा कि जिन्ना, बाबर और औरंगजेब की औलादों की भारत में जरूरत नहीं है। इससे पहले उन्होंने जीएसटी परिषद के जीएसटी कम करने के निर्णय को देश के व्यापार, उद्योग, उपभोक्ता वर्ग और आम नागरिकों के लिए सबसे बड़ा तोहफा बताया। कार्यक्रम में संजय गुप्ता, पूर्व मंत्री डॉ. रामबाबू हरित, अनुराग मित्तल, दिनेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।