फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा बूथ समितियों में कार्य नहीं करने वाले हटेंगे

Sun, 01 Dec 2024 06:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। भाजपा में संगठन चुनाव आने के बाद से हलचल मच गई है। बूथ समितियों के कार्यों में लापरवाही बरतने वालों को हटाने का आदेश दिया गया है।
रविवार को मंडलों पर चुनाव अधिकारी पहुंचे। संगठन के कार्य की रूपरेखा तय की। पूर्व जिला महामंत्री राम तिवारी ने उत्तरी मंडल की बैठक ली। उन्होंने कहा, बूथ समिति में निष्क्रिय लोगों की जगह सक्रिय लोगों को शामिल करें। जो बूथ अध्यक्ष काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें तत्काल हटाएं।
विज्ञापन

बूथ गठन के बाद ही मंडलों का गठन होगा। इनके अलावा मंडलों पर चुनाव अधिकारी बनाए गए पूर्व जिला अध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, ममता राजपूत, सरितकांत भाटिया, प्रदीप राज, बलबीर धनगर, अनुराग पांडेय, अजय पाल सिंह, विनोद शर्मा, राहुल राठौर, भूपेंद्र यादव, शेर सिंह भदौरिया, विमला राजपूत आदि ने भी बैठकें कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें