फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक के खाते से निकाले 1.9 लाख, प्रबंधक समेत दो पर केस

Sun, 01 Dec 2024 06:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मैनपुरी। गांव इटौरा निवासी एक युवक के बैंक खाते से ऑनलाइन 109570 निकाल लिए गए। ऑनलाइन ठगी के इस मामले में युवक ने बैंक पर मिलीभगत का आरोप लगाया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक की स्टेशन रोड के शाखा प्रबंधक व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौरा निवासी अनुराग कुमार ने बताया कि उनका क्रेडिट कार्ड आईसीआईसीआई बैंक स्टेशन रोड शाखा का है। 4 नवंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनसे खाते के संबंध में जानकारी लेनी चाही। संदेह होने पर उन्होंने कॉल काट दी। इसके कुछ देर बाद 11 बार में उनके खाते से 109570 रुपये निकाल लिए गए। मैसेज देख कर उनके होश उड़ गए। बिना कोई जानकारी दिए खाते से रुपये निकलना बिना किसी बैंक कर्मचारी की संलिप्तता के संभव नहीं है। कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया था। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बैंक के शाखा प्रबंधक व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें