फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से आने जाने वालों की होगी कोविड जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रोडवेज बस से बाहर आने जाने वालों की एक बार फिर बस स्टैंड परिसर में ही कोविड जांच होगी। एंटीजन जांच के बाद ही यात्रियों को बस से जाने दिया जाएगा। डीएम के निर्देश पर रोडवेज बस स्टैंड परिसर में जांच के लिए कोविड जांच काउंटर बनाकर दो स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए एक बार फिर रोडवेज बस स्टैंड अधिकारियों के निशाने पर आया है। रोडवेज बसों से रोजाना सैकड़ों यात्री आ जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने रोडवेज बस स्टैंड पहुंचकर यात्रियों की कोविड जांच केे लिए कोविड जांच काउंटर बनाने के निर्देश दिए थे। सीएमओ डॉक्टर एके पांडेय के निर्देश पर शुक्रवार सुबह दो सदस्यीय टीम रोडवेज बस स्टैंड पहुंची। पूछताछ कार्यालय के पास कोविड जांच काउंटर बनाया गया। टीम ने बसों से आने जाने वालों की कोविड जांच शुरू की। स्टेशन प्रभारी एके वर्मा ने बताया रोडवेज के सभी चालकों और परिचालकों को हिदायत दी गई है बिना कोविड जांच कराए किसी यात्री को बस स्टैंड से बस से नहीं ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें