फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सप्ताह चुभती रहेंगी बर्फीली हवाएं

Mon, 18 Jan 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं ने ठंड के तेवर तीखे कर दिए हैं। संडे को भी सूरज देवता बादलों की ओट से सिर्फ तांकझांक करते नजर आए। धूप नहीं खिलने के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी। सुबह घना कोहरा भी छाया रहा।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण लोगों ने जरूरी काम होने पर ही घर से निकलना बेहतर समझा। सुबह नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद बर्फीली हवाएं चलने लगीं। स्कूलों और दफ्तरों की छुट्टी होने के कारण सड़कों पर आवाजाही दोपहर बाद कम ही दिखाई दी। शनिवार की अपेक्षा अधिकतम पारा एक डिग्री बढ़कर 17.4 रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन-चार दिन ठंड कम होने के आसार नहीं हैं। रात में भी पारा सामान्य से कम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें