फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन: बहनें राखी बांधने से पहले अपनी सुरक्षा के साथ भाइयों से लेंगी ये वचन

Thu, 23 Aug 2018 04:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बहनें भाइयों से लेंगी हेलमेट पहनने का वचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने पर भाई बहनों को उनकी रक्षा का वचन देते हैं। इस बार बहनों ने अपने भाइयों से एक और वचन लेने का संकल्प लिया है। यह संकल्प है भाइयों से हेलमेट लगाकर वाहन चलाने का। बहनों ने प्लान किया है कि रक्षा बंधन के दिन रिटर्न गिफ्ट में बहनें अपने भाइयों को नायाब तोहफा के रूप में हेलमेट देंगी। अपने भाइयों की सुरक्षा के लिए बहनें इस बार काफी सजग दिख रही हैं। 
विज्ञापन


पूरे साल हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने की सीख देने वाली बहनों को रक्षाबंधन से अच्छा कोई अवसर दिखाई नहीं दे रहा है। उनका  मानना है कि मौके का पूरा फायदा उठाया जाए। भाइयों से हेलमेट लगाकर गाड़ी चलाने का वचन लिया जाए। कई बहनों ने तो यहां तक कह दिया कि राखी बांधने से पहले वह अपने भाइयों से हेलमेट पहनने का वचन लेंगी।  

ब्रज विहार की कॉलोनी निवासी रेनू देशवाल का कहना है कि हमारा भाई हमारी ताकत है। उसकी ताकत हमारी पहचान है। वाहन चलाने के दौरान कई बार हेलमेट नहीं लगाते हैं। इसलिए इस रक्षा बंधन पर हम अपने भाई को रिटर्न गिफ्ट में हेलमेट देंगे। उसकी सुरक्षा में ही हमारी सांसें निहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा सूत्र के बदले में हेलमेट कमिटमेंट

गढ़ी भदौरिया की सपना दीक्षित ने कहा कि मेरा भाई हेलमेट पहनने में लापरवाही करता है। कई बार समझाने के बाद भी हेलमेट पहने बिना वाहन चलाता है। मुझे अच्छा नहीं लगता। इस बार रक्षा सूत्र बांधने के बाद यह वचन लूंगी कि वो हेलमेट पहनकर वाहन चलाए। मैंने हेलमेट खरीद लिया है। 

सूर्यलोक कॉलोनी में रहने वाली ज्योति प्रकाश ने बताया कि इस बार मुझे मेरे भाई से रक्षा सूत्र के बदले में ‘हेलमेट कमिटमेंट’ चाहिए। कभी-कभी मेरे भाई हेलमेट के बिना वाहन चलाते हैं। वचन लूंगी कि चाहे कुछ भी हो जाए, एक भी दिन बिना हेलमेट के बिना बाइक नहीं चलाएंगे।

राजामंडी की मीरा यादव ने कहा कि हेलमेट सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। हम रक्षा बंधन पर राखी बांधने के बाद अपने भाई से शगुन के तौर पर हेलमेट लगाकर स्कूटर चलाने का वचन लेंगे। मेरा भाई निश्चित रूप से मेरी इस भावना को समझेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें