फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पहुंचते ही जसोदाबेन के साथ हुई ये घटना, मचा हड़कंप

Sat, 06 May 2017 08:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आगरा में जशोदाबेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन के आगरा पहुंचते ही उनके साथ एक घटना हो गई। शनिवार को उनके साथ आगरा आए सुरक्षाकर्मी का बैग अहमदाबाद-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस में छूट गया। बैग में जसोदाबेन की पूजा सामग्री थी। 
विज्ञापन


ट्रेन रुकने के बाद रेलवे स्टाफ ने बैग जीआरपी को सौंपा। जब जीआरपी कर्मियों को पता चला कि ये पीएम की पत्नी का बैग है तो हड़कंप मच गया। जीआरपी ने आनन फानन में इसे उनके होटल में भिजवाया।

बता दें कि जसोदाबेन शनिवार की सुबह अहमदाबाद आगरा फोर्ट एक्सप्रेस से आगरा आईं। उनके साथ सुरक्षाकर्मी प्रदीप का बैग कोच में ही रह गया। रेलवे के सफाईकर्मियों को बैग मिला। 
विज्ञापन


चूंकि इस कोच में जसोदाबेन ने यात्रा की थी, इसलिए कुछ ही देर में रेलवे का स्टाफ बैग को लेकर जीआरपी थाने पहुंच गया। आगरा फोर्ट जीआरपी प्रभारी ललित त्यागी ने बताया कि बैग सुरक्षाकर्मी का था। इसे तुरंत ही होटल में पहुंचा दिया गया। 
विज्ञापन


बैग में जसोदाबेन की पूजा सामग्री आदि सामान रखा था। बैग गुम होने के कारण उनके घटिया आजम खां स्थित मंदिर में पूजा का कार्यक्रम भी लेट हो गया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें