फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी बस गड्ढे में पलटी, मची चीखपुकार, 30 लोग घायल

Sat, 01 Dec 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा/आगरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में शादी समारोह से बारातियों को लेकर लौट रही बस एटा के अवागढ़ के किला रोड पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बस में सवार 30 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां से कई को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला नरौरा में आयोजित शादी समारोह से बारातियों को लेकर बस आगरा के ईदगाह कुतलूपुर लौट रही थी। करीब सवा दस बजे अवागढ़ के किला रोड पर पहुंचने पर आए मोड़ पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में पलट गई। बस में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। 

आवाज सुनकर लोग मौके पर एकत्रित हो गए। राहगीरों ने बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि हादसे में तकरीबन 30 लोग घायल हो गए। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कार्तिक, विष्णु, भारत, लूसी, अन्नू, पिंकी, हिमांशु, स्टीफन, रेनू पॉल, जोसपिन आदि को रेफर का दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेन से उठाई गई बस

अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
घायलों के अनुसार, उनके कुछ साथी बस के नीचे दब गए। थाना पुलिस ने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर डीएम आईपी पांडेय और एसएसपी आशीष तिवारी, एएसपी संजय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। देर रात बस को क्रेन से उठाया गया।

नरौरा के ग्रामीण पर पहुंचे घटनास्थल

हादसे की जानकारी मिलते ही नरौरा निवासी लड़की के पिता गिरीश ग्रामीणों के साथ सीधे घटनास्थल पर दौड़ लिए। शादी समारोह की खुशियों में अचानक विराम लग गया। स्वास्थ्य केंद्र पर सैकड़ों की तादात में लोग एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें