मथुरा के होली गेट इलाके स्थित एक कटे फटे नोट बदलने की दुकान में बृहस्पतिवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने कूमल लगाकर दुकान की छत को काट दिया। अंदर से पांच लाख रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह इस मामले की जानकारी होने पर होली गेट बाजार के दुकानदारों ने पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़ा करते हुए नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
दुकान स्वामी सत्य प्रकाश अग्रवाल पुत्र वेद प्रकाश अग्रवाल निवासी बल्केश्वर, आगरा ने बताया कि करीब पांच लाख नगद दुकान में रखे हुए थे। यही नहीं चोर कटे-फटे हुए नोटों को भी ले गए। शुक्रवार सुबह वह जब दुकान को खोलने आए तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर शहर कोतवाली रवि त्यागी के अनुसार चोरों की तलाश की जा रही है। बाजार में कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज लिए गए हैं।