फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एटा के इस गांव में चोरों ने बोला धावा, कई घरों को बनाया निशाना; लाखों का माल किया पार

Mon, 18 Mar 2024 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव महराजपुर में चोरों ने आधी रात को धावा बोला। यहां के कई घरों में चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों का माल उड़ा लिया। हालांकि जब ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिसकर्मी सीमा विवाद में उलझ गए। 
 
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव महाराजपुर में रविवार की रात चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया। यहाँ से नगदी जेवरात समेत चोर लाखों का माल समेट ले गए। सोमवार की सुबह घटना की जानकरी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


महाराजपुर निवासी मुनेश अपने किसी कार्य से घर से बाहर गए हुए थे घर में उनके बच्चे व पत्नी ही थी। बच्चे घर के बाहर सो रहे थे। देर रात किसी समय चोर छत से होकर घर में घुस आए। अंदर के ताले तोड़कर घर में रखे करीब चार लाख रुपये, लाखों के जेवरात व चांदी चुरा ले गए। वहीं चोरों ने बगल में ओमकार के घर को भी निशाना बनाया। छत के सहारे घर में घुस गए और घर में रखे घरेलू सामान को निकाल ले गए।

गांव के ही नीरज के घर का जंगला तोड़कर घर से भी नगदी व ज़ेवर पार कर दिए। जिसके बाद गांव के ही डीलर मिजाजी लाल व मनोज कुमार के घर का ताला तोड़ने में तो सफल हो गए लेकिन उनके घर से सामान चुराने में असफल रहे। सुबह घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल की जांच की। कोतवाली देहात प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर का कहना है कि मामला संज्ञान में है। लेकिन जहां घटना हुई है वो एटा जिले का गांव नहीं है। इस मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें