फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान रहें: टप्पेबाजों का ये पुराना तरीका याद है कि नहीं...आगरा में हुई वारदात; कार से उड़ाया बैग

Mon, 18 Mar 2024 08:57 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

टप्पेबाजों ने फिर पुराने तरीके से लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। कार से ऑयल टपकने का झांसा दिया। कार स्वामी का जैसे ही ध्यान भटका, तभी टप्पेबाजों ने कार से बैग चोरी कर लिया।
 
विज्ञापन
कार से बैग चोरी। (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शहीद नगर में टप्पेबाजों ने कार से ऑयल टपकने का झांसा देकर बैग चोरी कर लिया। पुलिस ने बैग को मोबाइल की मदद से खोज लिया। टप्पेबाज बैग से रुपये निकालने के बाद मेट्रो पिलर के नीचे छोड़कर चले गए।
विज्ञापन


शहीद नगर स्थित गोल मार्केट में एक सराफ की दुकान पर शनिवार शाम को ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले दंपती जेवर लेने आए थे। वह कार में थे। तभी एक युवक आया। उसने कहा कि इंजन से ऑयल टपक रहा है। इस पर दंपती ने कार को रोका। तभी एक और युवक आ गया। वह महिला से बात करने लगा। उनके पति कार को देखने लगे। तीसरे युवक ने पीछे का गेट खोलकर कार में सीट पर रखा बैग चोरी कर लिया। महिला को पता चला तो शोर मचाया।

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे। इसमें युवक नजर आ गया। बैग में मोबाइल, रुपये और बैंक के कागजात रखे थे। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से मोबाइल की लोकेशन चेक की। ताज व्यू तिराहे के पास डिवाइडर के नीचे रेलिंग के पास बैग मिल गया। उसमें रुपये नहीं थे। बाकी सब सुरक्षित मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें