खंदौली। थाना क्षेत्र के गढ़ी जीवनराम निवासी अमर शर्मा के बंद पड़े मकान में चोरों ने ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित अमर शर्मा 15 दिसंबर को अपने बड़े भाई अनुराग शर्मा के पुत्र के जन्मदिन में शामिल होने नोएडा गए हुए थे। घर पर कोई मौजूद नहीं था।
मंगलवार सुबह पड़ोसी ओमदत्त शर्मा ने फोन कर बताया कि मकान का मेन गेट खुला पड़ा है और ताला टूटा हुआ है। इसके बाद अमर शर्मा ने अपने चाचा राजेश शर्मा से घर के अंदर जाकर देखने को कहा। देखने पर पता चला की सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे, अलमारियों के लॉकर तोड़े गए थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर के अंदर से कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने बताया कि चोरी गए सामान की कीमत क्या है अभी वताना संभव नही है। पीड़ित ने थाना खंदौली में चोरो के खिलाफ तहरीर दी है।