आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर जगह जगह कटे कटीले तार
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद। कस्बे में बुधवार को ग्राहक से सरसों के रुपये मांगने पर विवाद हो गया। आरोपी ने महिला पर फावड़ा और ईंट से हमलाकर घायल कर दिया। महिला के पति ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।थाना क्षेत्र के गांव बिजाैलपुरा निवासी राकेश ने बताया कि मोहल्ला राजपूत निवासी एक दुकानदार ने दो साल पहले उनसे सरसों खरीदी थी। आज तक खरीद के दो लाख रुपये नहीं दिए गए। बताया कि वह बुधवार को दोपहर 1 बजे पत्नी साधना देवी के साथ दुकानदार के घर गए थे। इस पर दुकानदार का बेटा गाली-गलाैज करने लगा। उसने पत्नी पर फावड़े से हमला किया और ईंट फेंककर मारी जिससे पत्नी को गहरी चोटें आईं हैं।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर जगह जगह कटे कटीले तार- फोटो : अमर उजाला
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर जगह जगह कटे कटीले तार- फोटो : अमर उजाला