दयालबाग की जयराम बाग कॉलोनी में दिवाली पर सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया। करीब पांच लाख के जेवर और नकदी के साथ लैपटॉप, पांच घड़ियां, परफ्यूम, क्रीम, पाउडर और बेटी का स्कूल बैग तक चोरी कर ले गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिवाली पर चोरों ने दयालबाग में डायटीशियन के घर चोरी की। परिवार पैतृक घर गया था। बुधवार तड़के सीसीटीवी कैमरों को बंद कर घुसे दो चोरों ने 5 लाख के सोने के जेवरात चोरी किए। भूतल पर संचालित हेल्थ क्लब से लैपटाॅप, रुपये के अलावा प्रथम तल से परफ्यूम, क्रीम, पाउडर और घड़ियां तक ले गए।
विज्ञापन
जयराम बाग, दयालबाग निवासी ज्योति माैर्या ने बताया कि वह डायटीशियन हैं। घर के भूतल पर हेल्थ क्लब है। पति जगवीर माैर्या का सेल्स का कारोबार है। दोनों दिवाली पर पैतृक निवास फरीदाबाद गए थे। घर पर ताला लगा था। बुधवार सुबह 11:30 बजे लौटे। भूतल और प्रथम तल के ताले टूटे थे। चोरों ने ऑफिस से दो लैपटाॅप, डिवाइस, रुपये चोरी कर लिए। पहली मंजिल पर अलमारी का लाॅकर तोड़कर तकरीबन 25 ग्राम सोने और चांदी के जेवरात और 60 हजार रुपये चोरी किए।
चोर इसके अलावा कई परफ्यूम, बेटी का स्कूल बैग, लैपटाॅप बैग, पांच घड़ियां, क्रीम, पाउडर भी ले गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। घर में लगे कैमरों को चोरों ने बुधवार तड़के 3:53 बजे तार काटकर बंद कर दिया था। इसके बावजूद दो चोर नजर आ रहे हैं। उम्र 20 से 25 साल है। दोनों चेहरा छिपाए दिखे। रात होने की वजह से साफ नजर नहीं आए। पुलिस ने काॅलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। पीड़ित ने तहरीर दे दी है। हालांकि शिकायत दर्ज नहीं की गई है। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार का कहना है कि फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।