फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: भेड़ चोरी कर रहे चोरों को टोका तो कर दिया फायर, ग्रामीण के पैर में लगी गोली 

Fri, 01 Jul 2022 11:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

भेड़ चोरी कर ले जा रहे चोरों का पशुपालक ने विरोध किया तो चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए गोली मार दी। पैर में गोली लगने से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज से आगरा के लिए रेफर किया गया है।

 
विज्ञापन
घायल ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में सकीट थाना क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद में शुक्रवार तड़के गाड़ी लेकर चोर गांव में आए। भेड़ ले जाने लगे। इस दौरान जागे पशुपालक ने विरोध किया तो चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए गोली मार दी। पैर में गोली लगने से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज से आगरा के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गांव नौरंगाबाद निवासी 35 वर्षीय अवधेश भेड़ पालने का कार्य करता है। घर के पास के ही खेत में बाड़ा बना रखा है। वह भेड़ों की रखवाली के लिए खुद झोपड़ी में वहां लेटता है। परिजन ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब तीन-तीन चोर गाड़ी लेकर भेड़ों को चुराने के लिए पहुंचे। जहां एक चोर गाड़ी में बैठा रहा। जबकि दो लोग भेड़ों को उठाकर गाड़ी में भरने लगे। इस दौरान उन्होंने दस भेड़ गाड़ी में डाल लीं। तभी भेड़ों की आवाज से अवधेश जाग गया।

आवाज लगाई, कोई जवाब न आने पर उठकर देखने गए। एक युवक को भेड़ चोरी करते देखा तो उससे भिड़ गए। इसी दौरान दूसरा चोर आया और उसने तमंचे से गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुन गांव के अन्य लोग जाग गए और खेतों की तरफ दौड़ पड़े। इस दौरान चोर गाड़ी में दस भेड़ों को लेकर भाग गए। बाद में गांव के लोगों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस व डायल 112 पर दी।
विज्ञापन


परिजन घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां से उसे गंभीर स्थिति में आगरा रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि गांव में भेड़ चोरी के दौरान युवक को गोली मारने की सूची मिली है। युवक का इलाज चल रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। सूचना के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें