फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: शादी में गया था परिवार, चोर कर गए घर साफ

Sun, 27 Nov 2022 10:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पूरा परिवार शादी समारोह में गया था। रात में आए चोरों ने घर के ताले तोड़ दिए और सारा सामान खंगाल डाला। चोर लाखों के माल पर हाथ साफ कर ले गए। 
विज्ञापन
अलमारी के टूटे हुए ताले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के श्यामो गांव में शनिवार को आधी रात को चोरों ने बंद घर को निशाना बना लिया। परिवार के लोग शादी में गए हुए थे। रात में चोरों ने घर के पीछे से प्रवेश किया। ताले तोड़कर लाखों रुपये के माल को साफ कर ले गए। घटना की जानकारी अगले दिन हो सकी, जब दूध देने आए दूधिया ने घर के टूटे हुआ तालों को देखा। 

दूधिया ने दी घटना की जानकारी 

श्यामो गांव के निवासी चोब सिंह की ससुराल में शनिवार को साले की बेटी की शादी थी। वे परिवार के साथ जगनेर शादी में शामिल होने गए थे। रविवार को सुबह दूधिया उनके घर दूध देने आया था। उसने घर के दरवाजा खुला देखा, तो हैरान रह गया। अंदर जाने पर उसने घर ताले टूटे हुए देखे, जिसके बाद फोन कर मकान मालिक को सूचना दी। चोरी की सूचना मिलते ही वे परिवार सहित घर वापस आ गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: महिला मरीज को अकेले देखता था डेंटिस्ट पति, इसलिए पत्नी ने छोड़ा साथ, अब इस शर्त पर हुआ समझौता

किसी जानकारी ने दिया वारदात को अंजाम

चोब सिंह ने बताया कि चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे सहित सभी कमरों के ताले भी तोड़ दिए। सभी कमरों की छानबीन करने के बाद अलमारियों में रखा सारा सामान फर्श पर फेंक दिया। अलमारी के लॉकर को तोड़कर करीब एक किलो चांदी के जेवरात, दो तोला सोने के जेवर और 45 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोब सिंह ने बताया कि उन्हें शक है कि किसी जानकार ने इस वारदात को अंजाम दिया है, जिसे पता था कि वे शादी समारोह में जा रहे हैं। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें