फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पुलिस चौकी के सामने सराफ की दुकान में चोरी, छत तोड़ अंदर घुसे थे चोर, व्यापारियों में आक्रोश

Sun, 27 Mar 2022 06:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में एक बार फिर चोरों ने पुलिस को चुनौती दी है। चोरों ने शनिवार रात को पुलिस चौकी के सामने सराफ की दुकान में सेंध लगा दी और 1.40 लाख के सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। 
विज्ञापन
छत तोड़कर सराफ की दुकान में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की बोदला पुलिस चौकी के सामने चोरों ने एक सराफ की दुकान को निशाना बनाया। छत को तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद 1.40 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश में लगी है। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।

विज्ञापन


बोदला निवासी हाकिम सिंह कुशवाहा ने बताया कि चौराहे पर ही कुशवाहा मार्केट में श्री पवन गोल्ड ज्वेलर्स के नाम से उनकी दुकान है। दुकान के पास कपड़े की दुकान भी है। छत पर जाने के लिए सीढ़ियां बनी हैं। रविवार सुबह आठ बजे वह दुकान पर आए। शटर खोला तो अंदर मलबा पड़ा हुआ था। छत का पत्थर टूटा था। वहीं दो अलमारी खुली पड़ी थी।

सोने-चांदी के जेवर हुए चोरी 

इनमें रखी 500 ग्राम चांदी की पायल और दो तोले सोने के जेवर चोरी हो गए थे। उन्होंने दुकान के सामने दस कदम की दूरी पर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाहियों को घटना की जानकारी दी। इस पर दरोगा और दो सिपाही आ गए। जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर चले गए। सोने और चांदी के जेवरात की कीमत 1.40 लाख रुपये है।

विज्ञापन

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहेहैं।

24 घंटे पुलिस, फिर भी चोरी

सराफ की दुकान में घुसने के लिए चोर सीढ़ियों से छत पर आए थे। इसके बाद छत को तोड़ा था। दुकान से दस कदम की दूरी पर पुलिस चौकी है। 24 घंटे पुलिसकर्मी भी रहते हैं। इसके बावजूद चोरी कैसे हो गई? यह सवाल ही बना हुआ है। छत तोड़ने पर आवाज भी हुई होगी। लोगों का आना-जाना भी लगा रहता है। 

इससे पुलिस की सक्रियता से सवाल खड़ा हो रहा है। सराफ का आरोप है कि चोरी की सूचना देने के 24 घंटे बाद भी फील्ड यूनिट की टीम फिंगर प्रिंट लेने नहीं आई। इस पर उन्होंने दुकान की छत को सही करा दिया। व्यापारियों में पुलिस की लापरवाही से आक्रोश है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें